• Fri. Mar 6th, 2026

मनातू आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रणाली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल!!

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 16, 2025

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

केरेडारी : बीते 29 जनवरी को मनातू गांव में आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रणाली को लेकर हुवे ग्रामसभा पर उम्मीदवारों ने सवाल खड़ा किए हैं! आंगनबाड़ी सेविका पद के उम्मीदवार रहे नीलम देवी ने कहा कि सेविका चयन की प्रणाली समझ से परे है क्योंकि ग्रामसभा में पांच उम्मीदवार अपना अपना दावा प्रस्तुत किए व अपने शैक्षणिक योग्यता से संबंधित कागजात प्रस्तुत किए पर ग्रामसभा में सेविका का चयन किस आधार पर किसका किया गया वह स्पष्ट नहीं हो पाया! ग्रामसभा होने कुछ दिनों बाद दावेदारों को यह सुनने में मिल रहा है कि सेविका चयन हो गया है! आखिर चयन प्रणाली में किस आधार पर मेरिट तय किया गया इसका जानकारी सार्वजनिक रूप से नहीं हो पाया! सेविका चयन प्रणाली पर मुखिया प्रतिनिधि लाल बिहारी गंझू पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि समेत अन्य ग्रामीणों ने सवाल उठाया है!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *