• Fri. Mar 6th, 2026

आंगनवाड़ी केंद्रों पर होने वाले गड़बड़ी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के तेवर हुए कड़े कहा बच्चों का निवाला छीन रहे।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 20, 2024

 

 

लखीसराय – संग्रामपुर पंचायत में लगने वाले शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आंगनवाड़ी आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षक सोनी कुमारी से तमाम आंगनवाडी की जानकारी हासिल करने लगे। इस दौरान सोनी ने कहा कि हमारे अंदर 26 आंगनवाडी केंद्र आता है जिसमें एक आंगनवाडी केंद्र संख्या 276 में जांच के दौरान 40 बच्चों में से मात्र छह बच्चा ही उपस्थित पाया गया साथ ही भोजन भी नहीं बना था हमलोग किसी भी केंद्र पर जाने के बाद उचित जांच करते हैं और तुरंत ही मोबाइल से

इसकी सूचना दे देते हैं। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सोनी से संग्रामपुर पंचायत के आंगनवाडी की सूची मांगते हुए संध्या तक में रिपोर्ट देने की बात कही। अब सवाल उठता है कि अगर महिला पर्यवेक्षिका के जांच के दौरान ऐसे आंगनवाडी केंद्रों पर 40 बच्चों में से 6 बच्चे को पाती है तो बाकी बच्चे का जो भी निवाला हो वह कहां चला जाता है यह सवाल उठता है कि अगर आंगनवाडी केंद्रों में इसी प्रकार की मनमानी चलती रही तो जांच किस तरीके का सीडीपीओ करती है इसका खुलासा इसी सब रिपोर्ट से साफ जाहिर हो जाती है। संध्या बेला में शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि कुमार पहुंचते ही आंगनवाडी कि रिपोर्ट तलाशने लगे लेकिन तब तक महिला पर्यवेक्षिका सोनी जा चुकी थी वही मौके पर प्रखंड के कर्मचारी ने रिपोर्ट मिलने की बात कही तब जाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आंगनवाडी से जुड़ी जानकारी की मांग शुक्रवार को कर्मचारी से कर दिया ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले इटौन रामपुर में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने खुद से आंगनवाडी केंद्रों की जांच की गड़बड़ी पाई थी तब से इनकी सोच इन केंद्रों पर होने वाले गड़बड़ी को सुधार करने और दोषियों को दंडित करने की हो गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *