• Mon. Feb 16th, 2026

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की संगोष्ठी में शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा, पूर्व विधायक आनंद महतो ने किया संबोधित

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 27, 2025

 

 

उमेश चौबे बलियापुर

बलियापुर:  अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा बलियापुर का एकदिवसीय संगोष्ठी रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर बलियापुर हवाई पट्टी मैदान में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आनंद महतो ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर विस्तार ढंग से चर्चा किया। कहा कि सिर्फ प्राथमिक शिक्षा तक ही शिक्षा के संवैधानिक अधिकार को सीमित कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में देश में व्याप्त गरीबी के कारण लोग उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। देश में अभी भी पढ़ाई कमाई एवं दवाई का समुचित व्यवस्था नहीं है। शिक्षकों की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। महतो ने शिक्षकों से शिक्षा के विकास में बेहतर कार्य करने को कहा। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक नेताओं ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए संगठित होकर अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने पर बल दिया। वक्ताओं में बीईईओ रीना कुमारी, शिक्षक नेता सियाराम सिंह, संजय कुमार, नंदकिशोर सिंह, राजकुमार वर्मा, संजीव भगत, मृत्युंजय कुमार, दिलीप, करण, संजीव कुमार पासवान, मृत्युंजय कुमार आदि शामिल थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री महतो एवं बीईईओ रीना कुमारी को संविधान की प्रति भेंट कर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन अशोक कुमार सिंह कर रहे थे। स्वागत भाषण अशफाक खान ने दिया। शिक्षिका क्रिस्टीना हांसदा की अगुवाई में शिक्षिकाओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *