• Sun. Feb 15th, 2026

एसबीआई के नए शाखा प्रबंधक अमित कुमार का किया गया स्वागत

admin's avatar

Byadmin

Jul 28, 2025

 

बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल स्थित पेन्सनर्स फोरम कार्यालय बोकारो थर्मल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नए शाखा प्रबंधक अमित कुमार का सोमवार को स्वागत किया गया। यूनियन के पदाधिकारी एके देव,

केके तिवारी, केपी सिंह सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें फूलों का गुच्छा भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने बैंक से संबंधित पेंशनधारकों की समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं।

प्रबंधक अमित कुमार ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पेंशनधारकों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी। इसी कड़ी में उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्रत्येक माह की 1 तारीख से 10 तारीख तक वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक में अलग पेमेंट काउंटर की व्यवस्था की जाएगी। जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस अवसर पर पेंशनर्स फोरम के कई सदस्य उपस्थित थे और उन्होंने इस पहल की सराहना की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *