• Wed. Feb 18th, 2026

Adityapur : वार्ड 17 में अंबुज कुमार का सघन डोर-टू-डोर जनसंपर्क, मिल रहा अपार जनसमर्थन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 18, 2026
आदित्यपुर। वार्ड संख्या 17 से पार्षद प्रत्याशी एवं पूर्व पार्षद अंबुज कुमार द्वारा आज हरिओम नगर, स्काई रेजीडेंसी एवं जयप्रकाश उद्यान क्षेत्र में सघन डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं व जन आकांक्षाओं को गंभीरता से सुना।
जनसंपर्क अभियान के दौरान अंबुज कुमार को स्थानीय नागरिकों का व्यापक समर्थन मिला। लोगों ने उनके पूर्व कार्यकाल के विकास कार्यों की सराहना करते हुए पुनः अवसर देने की बात कही।
अंबुज कुमार ने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव चिह्न “बल्ला छाप” क्रमांक 3 पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि वार्ड के विकास को और गति दी जा सके।
जनसमर्थन से उत्साहित अंबुज कुमार ने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो जन आकांक्षाओं के अनुरूप वार्ड संख्या 17 को एक आदर्श एवं मॉडल वार्ड के रूप में विकसित किया जाएगा, जहाँ मूलभूत सुविधाओं के साथ स्वच्छता, सड़क, जलापूर्ति और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *