• Sun. Apr 5th, 2026

अंबेडकर जयंती शोभा यात्रा को सफल बनाने को लेकर बैठक आयोजित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 5, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। जयप्रकाश उद्यान में पासवान युवा समिति,द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक मनोज पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली शोभा यात्रा को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि यह शोभा यात्रा आदित्यपुर फुटबॉल मैदान से प्रारंभ होकर जागृति मैदान, आदित्यपुर-2 स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल तक जाएगी। बैठक में उपस्थित सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पासवान युवा समिति इस आयोजन को पूर्ण समर्थन देगी और बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाएगी। बैठक में मुख्य रूप से चंद्रमोहन पासवान, विनय पासवान, नवल पासवान, सकीचंद पासवान, समर पासवान, प्रमोद पासवान, गौरभ पासवान, संजय पासवान, दयानंद पासवान, प्रेम पासवान, पंकज पासवान, मुन्ना पासवान, अवधेश पासवान, अभय पासवान, आदित्य पासवान, सुरेश पासवान, अभिषेक आनंद, अविनाश कुमार, निलेश पासवान, रोशन पासवान सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *