
रांची: झारखंड में पुलिस की कार्यशैली पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन अब कांग्रेस नेत्री और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपनी ही सरकार की पुलिस को कठघरे में खड़ा कर दिया है। रांची स्थित अपने आवास पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंबा प्रसाद ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके केंद्र में बरियातू चट्टी खदान में चल रहा आंदोलन है।

अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आगाह करते हुए कहा कि कुछ पुलिस अधिकारी झारखंड को लूटने में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एनटीपीसी के खिलाफ चल रहे आंदोलन को कमजोर करने के लिए पुलिस कंपनी के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके ड्राइवर और निजी गार्ड को एक हाइवा ड्राइवर के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जो कि पूरी तरह से गलत है।

पूर्व विधायक ने दावा किया कि उनके घर पर लगभग 500 पुलिसकर्मी अचानक पहुंचे और उनके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। उन्होंने इसे डराने और धमकाने की कोशिश बताया। उन्होंने पुलिस के इस कदम को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए कहा कि ऐसा करके कंपनी के इशारे पर झारखंड में पुलिस कुछ भी कर सकती है। अंबा प्रसाद ने इस घटना को एक साजिश बताया और कहा कि यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि वह बरियातू चट्टी खदान परियोजना के विरोध में ग्रामीणों के साथ खड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह के पुलिसिया दबाव से वह डरने वाली नहीं हैं और ग्रामीणों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
