
अखिल भारतीय धानुक एकता महासभा द्वारा अपने समाज को जागरूक करने और समाज और देश के प्रति बलिदान देने बाले महापुरुषों को याद करने के लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।इसी क्रम में महासभा के दिल्ली प्रदेश शाखा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे कई महत्वपूर्ण लोग शामिल हुए पढ़िये एक रिपोर्ट

दिल्ली प्रतिनिधि
नई दिल्ली : अमर शहीद रामफल मंडल का 81 वां शहादत दिवस अखिल भारतीय धानुक एकता महासंघ दिल्ली प्रदेश के तत्वाधान में राजेंद्र भवन ऑडिटोरियम में मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल व राजदेव मंडल रमण बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया, एवं कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बालाकांत मंडल के नेतृत्व में किया गया.

इस कार्यक्रम का मंच संचालन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता विष्णुदेव मंडल ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर भरत प्रसाद सोलंकी (एसपी उज्जैन मध्यप्रदेश,) राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल,डा मनोज कुमार गौतम प्रदेश महामंत्री बिहार, जयप्रकाश मंडल राष्ट्रीय संरक्षक,मनोज मंडल सीईओ इंप्रेसिव टाइम्स, विद्यासागर मंडल, राकेश कुमार मंडल जिलाध्यक्ष मधुबनी उपस्थित हुए।

सभी लोगों ने रामफल मंडल के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित किया और उन्हें नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। इस दौरान आरक्षी अधीक्षक भरत प्रसाद सोलंकी ने कहा कि रामफल मंडल की शहादत के कारण ही हम सभी स्वतंत्र हुए हैं।
हमें उनके बलिदान को हमेशा याद रखना है। रामफल मंडल सच्चे देशभक्त थे, जिन्होंने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। हमें उनके सपने को आगे बढ़ाना है।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा क्रांतिकारी रामफल मंडल की शहादत के कारण ही हम सभी देशवासी स्वतंत्र हुए।कार्यक्रम को संस्था के राष्ट्रीय सचिव विशेश्वर मंडल, राष्ट्रीय उप कोषाध्यक्ष शिव कुमार मंडल,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बालाकांत मंडल जी दिल्ली प्रदेश,पूर्व अध्यक्ष सह दिल्ली प्रदेश के सयोंजक शिव जी मंडल, उपाध्यक्ष श्री सुबोध कुमार मंडल जी प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार मंडल जी दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष रामविलास मंडल जी दिल्ली प्रदेश महासचिव श्री सुभाष कुमार मंडल जी सचिव दीपक कुमार मंडल कोषाध्यक्ष श्री सरवन कुमार मंडल उपकोषाध्यक्ष श्री बालचंद मंडल संगठन मंत्री श्री उदय कुमार मंडल मीडिया प्रभारी श्री मनोज कुमार मंडल पूर्व सचिव श्री अनिल कुमार मंडल श्री धीरेंद्र कुमार मंडल रोहित राज राकेश कुमार शत्रुघ्न मंडल व कोर कमेटी के सभी पदाधिकारी ,प्रो अमर जी कुमार बिहार प्रदेश सचिव, सतीश धानुक मुंगेर प्रमंडल प्रभारी, डा नारायण मंडल समेत अन्य लोग मौजूद थे।

बाजपट्टी के क्रांतिकारी रामफल मंडल ने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान नेतृत्व किया था। 23 अगस्त, 1943 को भागलपुर सेंट्रल जेल में 19 वर्ष 17 दिन की अवस्था में अंग्रेजों द्वारा फांसी दे दी गई। आजादी के शहादत दिवस अवसर पर भी उनके स्वजन दो जून की रोटी और आशियाने के लिए टकटकी लगाए हुए हैं।
बलिदानी के स्वजन अभी भी फुस व खपड़ैनुमा दो घर में पंद्रह सदस्य किसी प्रकार गुजारा करते हैं। बिहार प्रदेश महामंत्री डा गौतम ने प्रेस को दिए बयान में कहा की अगस्त क्रांति के नायक अमर शहीद रामफल मंडल के जीवन चरित्र को पाठ्य पुस्तकों में शामिल करने एवं बाजपट्टी से मधुरापुर जाने वाले रोड़ का नाम रामफल मंडल पथ करने की मांग की। 1943 में भागलपुर सेंट्रल जेल में 19 वर्ष की उम्र में हुई थी फांसी शहीद रामफल मण्डल ने कहा था कि भारत की आजादी में मुझे फांसी भी मंजूर है।
आप लोग मेरे परिवार को देखते रहिएगा। बाद में यह सच साबित हुआ और अंग्रेजी सरकार ने उन्हें फांसी पर लटका दिया। वो युवा अवस्था में ही हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया था। बताया जाता है कि रविवार, 23 अगस्त 1943 की सुबह भागलपुर सेन्ट्रल जेल में 19 वर्ष 17 दिन के अवस्था में उन्हें फांसी दे दी गई। लोगों ने बताया कि अमर शहीद रामफल मंडल ने बाजपट्टी में 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आन्दोलन में अग्रणी भूमिका निभाया था। आन्दोलन के दौरान अंग्रेजों द्वारा सीतामढ़ी गोलीकांड हुई थी। बच्चे, बूढ़े और औरत गोलीकांड में मारे गए थे।
विरोध स्वरुप वीर सपूत रामफल मंडल ने गोलीकांड के जवाबदेह अंग्रेजी हुक्मरानों के तत्कालीन एसडीओ. एवं अन्य दो सिपाही को गड़ासा से काट हत्या कर दी थी। इस अवसर पर देश भक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गायिका पिंकी मंडल ने लोगों को समा बांधा, साथ ही छात्राओ द्धारा नृत्य संगीत का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय धानुक एकता महासंघ गुरुग्राम प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार मंडल महासचिव श्री कृष्ण कुमार मंडल ,फरीदाबाद अध्यक्ष बिंदेश्वर मंडल सहित दिल्ली एनसीआर के एकता महासंघ के तमाम समाज सेवी एकजुट होकर समारोह को सफल बनाए साथी देश के अन्य अन्य हिस्सों से सैकड़ों गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
