• Thu. Jan 1st, 2026

1932 स्थानीय नीति और एकल पद आरक्षित नहीं करने की मांग को लेकर को 4 दिसंबर को सड़कों पर उतरेगा एकता विकास मंच,

BySubhasish Kumar

Nov 27, 2022

एकता विकास मंच की एक आवश्यक बैठक केंद्रीय अध्यक्ष ए के मिश्रा के गम्हरिया स्थित आवास पर हुई। जिसमें एकता विकास मंच के सभी प्रकोष्ठ के महिला पुरुष पदाधिकारी कार्यकर्ता सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति यह निर्णय लिया गया कि 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति और झारखंड म्युनिसिपल कारपोरेशन में एकल पद आरक्षित करने के विरोध में 4 दिसंबर रविवार को एकता विकास मंच सड़कों पर उतरेगा
एकता विकास मंच द्वारा महामहिम राष्ट्रपति माननीय प्रधानमंत्री और महामहिम राजपाल से 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति एव झारखंड के मिन्यूसिपल कारपोरेशन के एकल पद नगर निगम मे महापौर, नगर परिषद में अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष पद आरक्षित , नहीं करने की मांग की गई है। 15 नवंबर 2000 से स्थानीय नीति लागू करने एवं झारखंड में जनसंख्या एवं रोस्टर सिस्टम के आधार पर म्युनिसिपल कारपोरेशन में चुनाव कराने की मांग की गई है। 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति बनने एवं एकल पद आरक्षित होने से अन्य वर्ग के लोग अपने अधिकार से वंचित रह जाएंगे। झारखंड के निर्माण एवं विकास में झारखंड में निवास करने वाले सभी वर्ग के लोगों ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और भागीदारी निभाई है । सभी सौहार्दपूर्ण वातावरण में अमन चैन शांति से निवास करते आ रहे हैं। 1932 के आधार पर स्थानीयता नीति एवं एकल पद आरक्षित होने से झारखंड में निवास करने वाले सभी अन्य वर्गों के लोगों के साथ अन्याय, भेदभाव , एवं अधिकारों का हनन होगा। अलग झारखंड निर्माण में निवास करने वाले सभी धर्म जाति वर्ग के लोगों के समान्य पूर्ण भागीदारी रही है। झारखंड में उठे राजनीतिक हालात और विवाद से महामहिम राष्ट्रपति माननीय प्रधानमंत्री और महामहिम राज्यपाल से एकता विकास मंच ने अवगत कराते हुए सभी वर्गों के लोगों के विकास और अधिकार की सुरक्षा की मांग किया है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 4 दिसंबर दिन रविवार दोपहर 2:30 बजे दुर्गा पूजा मैदान से प्रखंड कार्यालय गम्हरिया तक जुलूस निकाला जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में सभी राजनीतिक दल सामाजिक संगठन बुद्धिजीवी वर्ग समाज सेवियों से निवेदन किया गया है कि भाग लेकर अपनी अधिकार की आवाज बुलंद करें। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष ए के मिश्रा जिला अध्यक्ष कमल सिंह केंद्रीय उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह सचिव पीके सिंह अनिरुद्ध सिंह श्री भगवान चौधरी सुजीत कुमार बसंत कुमार मुन्ना प्रसाद चंद्रवंशी कृष्णा गुप्ता कमलेश कुमार एस के दास जिला महिला अध्यक्ष हरप्रीत कौर सचिव सुनैना देवी रिंकू देवी मधु प्रसाद अंजुला देवी रोमी देवी नमिता सिन्हा रूबी देवी रंजू देवी परम शीला देवी आदि उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *