• Mon. Mar 2nd, 2026

अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू के जिला प्रभारियों की सूची जारी की, दीपक पांडेय को आजसू छात्र संघ पश्चिमी सिंहभूम का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया, एक माह में सभी सांगठनिक पुनर्गठन का कार्य होगा संपन्न

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 17, 2023

अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू ने सभी विश्वविद्यालय, जिला, प्रखंड स्तर तक संगठन विस्तारीकरण एवं पुनर्गठन हेतु जिला प्रभारियों एवम विश्वविद्यालय प्रभारियों की सूची जारी करते हुए तमाम सांगठनिक पुनर्गठन के कार्य को एक माह में संपन्न करने लक्ष्य प्रभारियों को दिया है. उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो जी से कई दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं, आगामी सितंबर माह में अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू का प्रदेश अधिवेशन होना है, इस अधिवेशन से पूर्व आजसू की सांगठनिक स्थिति को मजबूत करते हुए छात्र एवं युवाओं के विषय पर मुखर होने एवं आवश्यकता अनुसार आंदोलनरत होने को कहा है.

अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू के सांगठनिक विस्तार एवं पुनर्गठन के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिला प्रभारी एवं विश्वविद्यालय प्रभारी मनोनीत किया गया है

दीपक पांडेय ने धन्यवाद के माध्यम से कहा की जिस प्रकार श्री सुदेश महतो जी .हरीश सिंह जी और गौतम सिंह जी ने मुझ पर भरोसा कर जिला प्रभारी का दायित्व दिए उसे पूरी निष्ठा और मेहनत से संघठन को मजबूत करेंगे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *