
जमशेदपुर: ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) फर्जी पत्रकारों पर लगाम लगाने और मीडिया संवाद को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय हो गया है. इसी कड़ी में एसोसिएशन के प्रदेश सचिव और फतेह लाइव के संपादक चरणजीत सिंह ने अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति मथारू से मुलाकात कर फर्जी पत्रकार मधुरेश बाजपेई की हरकतों से अवगत कराया.

चरणजीत सिंह ने बताया कि आजकल कोई भी खुद को पत्रकार बताकर अवैध धंधों में लिप्त लोगों के लिए संपर्क सूत्र का काम करता है और उगाही करता है, जिस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए.

उन्होंने हाल ही में तथाकथित पत्रकार और सरकारी राशन डीलर मधुरेश बाजपेई द्वारा हब्बा-डब्बा संचालक गोविंदा पति को फोन पर धमकी और गाली-गलौज देने के संबंध में भी आयोग को लिखित शिकायत दी है. शिकायत पत्र में परसुडीह थाना में शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई न होने का भी जिक्र है. चरणजीत सिंह ने पत्रकारों के पंजीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि असली और नकली पत्रकारों की पहचान हो सके. उन्होंने कहा कि आज जिसे कोई काम नहीं, वह ‘प्रेस’ का टैग लगाकर रौब झाड़ रहा है, और पूरे राज्य में फर्जी पत्रकार बनाने की मानों फैक्ट्री चल रही है, जहां कोई भी पोर्टल बनाकर आईडी कार्ड जारी कर रहा है.
इस मुहिम में AISMJWA के अन्य पदाधिकारी भी शामिल हैं. कोल्हान प्रभारी अजय महतो ने चाईबासा उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा, जिसमें फर्जी पत्रकारों पर लगाम लगाने और मुख्यधारा के पत्रकारों को जिला स्तर पर पंजीकृत कर सूची जारी करने की मांग की गई है. ज्ञापन में अवैध धंधों से जुड़े लोगों द्वारा मीडिया लोगो या पहचान पत्र के दुरुपयोग पर रोक लगाने और प्रमंडल स्तर पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की भी मांग की गई है.
धनबाद में भी प्रमंडल प्रभारी राजेश सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त और एसएसपी को मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान धनबाद जिला अध्यक्ष नेपाल महतो, संयुक्त महासचिव राहुल कुमार, जिला उपाध्यक्ष रतन अग्रवाल और अन्य पत्रकार मौजूद थे.
पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी का विस्तार
मंगलवार को कोल्हान प्रमंडल प्रभारी अजय कुमार महतो के नेतृत्व में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी का विस्तार किया गया. इसमें मनीष सिंह को जिला अध्यक्ष और शंभू साह को महासचिव मनोनीत किया गया. गणेश सिंह को उपाध्यक्ष और नीतिश ठाकुर को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया. इसके बाद फर्जीवाड़े पर रोक और पत्रकारों के पंजीकरण के लिए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीडीसी को सौंपा गया.
एसोसिएशन के प्रदेश सचिव चरणजीत सिंह ने कहा कि अन्य जिलों से भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का काम जारी रहेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जिन्होंने सबसे पहले पत्रकारों को बीमा और मीडिया संवाद का तोहफा दिया था, जल्द ही इस मुद्दे पर कोई निर्णय लेंगे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
