• Sun. Feb 15th, 2026

अज्ञात चोरो ने जनवितरण प्रणाली के दुकान में की हजारो रूपये के सामान की चोरी।

admin's avatar

Byadmin

Apr 18, 2025

 

लोयाबाद।लोयाबाद थाना क्षेत्र के एकड़ा स्थित बडा शिवमंदिर के समीप जनवितरण प्रणाली की दुकान में बुधवार की रात्री अज्ञात चोरो ने भेन्टीलेटर तोड़कर हजारो की संपत्ति चोरी कर ले भागा।

घटना को लेकर जन वितरण प्रणाली के दुकानदार सुरेश प्रसाद ने बताया कि वृहस्पतिवार की सुबह जब जनवितरण दुकान खोला तो दुकान का वेटिलेशन टूटा देखा ।

उसके पश्चात जाँच उपराँत देखा कि दुकान का गल्ले में रखे एक हजार तीन सौ कैश रूपया गायब था । इसके अलावे दो चांदी के सिक्के तथा 10 किलो, 5 किलो, 2 किलो , एक किलो वजन के बटखारे ,और दो दर्जन से अधिक एलईडी बल्ब चोरी कर ले भागा ।

वही सुरेश प्रसाद ने इस बाबत लोयाबाद थाने में लिखित आवेदन देकर कर कार्रवाई की मांग की है । वही लोयाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच -पड़ताल कर रही है


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *