• Fri. Feb 13th, 2026

Adityapur : चुनावी साजिद का आरोप, अफवाहों पर सफाई देने RIT थाना पहुंची राखी मार्डी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 13, 2026
Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के सरगर्मी के बीच वार्ड संख्या 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने खुद के ‘प्रेमी संग फरार’ होने की खबरों को पूरी तरह से सिरे से खारिज कर दिया है। शुक्रवार को आरआईटी थाने पहुंचकर उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कहीं फरार नहीं हुई थीं, बल्कि चुनावी कार्यों और व्यय कोषांग में हिसाब देने में व्यस्त थीं। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को विरोधियों द्वारा रची गई एक गहरी चुनावी साजिश करार दिया है।

​ *पति की भूमिका पर उठाए सवाल*
​राखी मार्डी ने अपने पति राकेश मार्डी पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने राजनीतिक विरोधियों के साथ मिलकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है। राखी के अनुसार:उनके और उनके पति के बीच पिछले 6 महीनों से संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं। पति को उनका चुनाव लड़ना पसंद नहीं था, इसलिए उन्होंने समर्थकों पर अनर्गल आरोप लगाए।राखी ने दावा किया कि उनके पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है, जिसका विरोध करने पर उन्हें इस तरह बदनाम किया जा रहा है।
*​समर्थकों को मिली जान से मारने की धमकी*
​प्रत्याशी ने बताया कि उनके समर्थक प्रेमचंद मार्डी और प्रस्तावक राघव बेसरा को उनके पति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे शनिवार से अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान की विधिवत शुरुआत करेंगी और जनता के बीच जाकर विरोधियों के झूठ का पर्दाफाश करेंगी।
*​पुलिस में मामला दर्ज*
​राखी मार्डी ने इस पूरे प्रकरण को लेकर आरआईटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि चुनाव के समय उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वालों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल, इस ड्रामे ने वार्ड 9 के चुनावी मुकाबले को और अधिक दिलचस्प बना दिया है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *