• Sun. Feb 15th, 2026

आदित्यपुर : राहगीरों ने जमकर की पिटाई, मोबाइल छीन के भाग रहे उचक्का को पकड़ा, जानिए पुरा मामला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Dec 30, 2023

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना अंतर्गत आकाशवाणी चौक के समीप से एक युवती का मोबाईल छीनकर भाग रहे उचक्के को राहगीरों ने धर दबोचा और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती हरिओम नगर की ओर जा रही थी. इसी दौरान एक उचक्का उसकी मोबाइल लेकर भागने लगा. उधर से गुजर रहे राहगीरों ने युवक को खदेड़कर मगध सम्राट अस्पताल के समीप दबोच लिया जिसके बाद जमकर पिटाई के बाद अपने साथ थाने की ओर ले गए. विदित हो कि इस क्षेत्र में राह चलती महिलाओं व युवतियों से मोबाईल छिनताई की घटना आम हो चुकी है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *