• Fri. Feb 27th, 2026

बाइक के साथ चोर को आर आई टी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 14, 2023

 

सरायकेला खरसावां जिले के आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा द्वारा गठित टीम को बाइक सहित चोर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस ने आज बुधवार को बनता नगर पीएचडी रोड से बाइक चोर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार किए गए चोर के पास से चोरी के दो बाइक भी जब्त किए गए है।जानकारी देते हुए आर आईटी थाना प्रभारी सागरलाल महथा ने बताया कि पहला बाइक मीरुडीह स्थित इफको मेटल कंपनी गेट से नो जून को चोरी हुई थी।जो राजनगर निवासी महतो का है। उनके द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि बनता नगर पीएचईडी रोड के देवदास मुखी उर्फ फोगलू को बगैर नंबर के बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसने अपनी स्वीकारोक्ति बयान में कबूल किया कि उसने यह बाइक नौ जून को इफको मेटल कम्पनी गेट से चुराया था।साथ ही उसने यह भी कबूल किया कि उसने इससे पूर्व 27 मई को वास्तू बिहार अपार्टमेंट गेट से भी एक बाइक चुराया था। पुलिस ने उसके घर से दोनों बाइक जब्त कर आरोपी देवदास मुखी को जेल भेज दिया है। आर आईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा द्वारा लगातार क्षेत्रों में पेट्रोलिंग गस्ती बढ़ाते हुए मामले का उद्भेदन किया जा रहा है।

   ए के मिश्र


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *