• Wed. Feb 18th, 2026

Adityapur police anti crime checking :आदित्यपुर थाना पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, अवैध तस्करी के साथ अन्य सामानों की गई जांच, बिना हेलमेट एवं ट्रिपल लोडिंग मोटरसाइकिल चालक को दी गई नसीहत

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 12, 2024

आदित्यपुर : सरायकेला- खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो के निर्देशानुसार मंगलवार को आदित्यपुर थाना अंतर्गत शेरे पंजाब चौक पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान आदित्यपुर पुलिस सभी प्रकार के वाहनों की सघन जांच करते हुए नजर आये. साथ ही पुलिस द्वारा रफ ड्राइविंग करते हुए वाहन चालकों पर भी विशेष ध्यान रखा गया. बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल सवारों को चेतवानी देते हुए भी छोड़ा गया. वहीं गुजर रहे सभी चार चक्का वाहनों की डिक्की खोलते हुए सघन जांच की गई.

जांच अभियान के दौरान आदित्यपुर थाना प्रभारी नीतिन कुमार सिंह एवं पुलिस बल मौजूद रहे. इस दौरान नीतिन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, सभी आने जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है. चेकिंग का मकसद अवैध हथियार और अन्य सामानों की तस्करी को रोकना है, ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे और अमन- चैन कायम रहे. उन्होंने कहा कि अभी तक कई मोटरसाइकिल एवं कार की जांच कर ली गई है, लेकिन अभी तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ है. साथ ही क्षेत्र की जनता से अपील की गई हैं कि बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग एवं वाहन के कागजात के बिना वाहन ना चलाएं जिससे कोई भी अप्रिय घटना न घट सके.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *