
आदित्यपुर। नगर निगम चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड संख्या 17 में बल्ला छाप प्रत्याशी अम्बुज कुमार द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा में मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, युवा और प्रबुद्धजन उनके समर्थन में पदयात्रा में शामिल हुए और पूरे वार्ड का भ्रमण कर अपना आशीर्वाद दिया। यह जन आशीर्वाद यात्रा हरिओम नगर, नगीनापुरी, शांतिनगर, इंदिरा बस्ती, सेवन एलएफ, जयप्रकाश उद्यान सहित विभिन्न अपार्टमेंट्स से होकर गुज़री।
रास्ते भर समर्थकों ने गगनभेदी नारों के साथ अम्बुज कुमार के समर्थन में जोश दिखाया और जीत का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर अम्बुज कुमार ने कहा कि यह वार्डवासियों का अपार स्नेह और विश्वास है, जिसके बल पर वे एकतरफा जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने वार्डवासियों से अपने चुनाव चिह्न बल्ला छाप पर मतदान कर विजयी बनाने की अपील की।
अम्बुज कुमार ने कई स्थानों पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य एक महीने के भीतर वार्डवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। साथ ही वार्ड के समग्र विकास के लिए ठोस योजना बनाकर वार्ड 17 को आदर्श एवं मॉडल वार्ड के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से विकास के इस संकल्प में वोट रूपी सहयोग देने की अपील की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
