
आदित्यपुर : प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर देशभर में रविवार को एक घंटे के लिए स्वच्छता सेवा अभियान चलाया गया. जिसमें आम- ओ- खास से लेकर सरकारी संस्थानों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया.
यहां हम सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम का जिक्र कर रहे हैं. जहां कचरे के ढेर पर बैठे निगम क्षेत्र के लोगों ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर हाथों में झाड़ू थामा और एक घंटे की सेवा दी. कोई पार्कों की सफाई करते नजर आए, तो कोई सड़कों- गलियों और मुहल्लों में साफ- सफाई करते नजर आए. ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या गंदगी से बजबजाते आदित्यपुर नगर निगम का कचड़ा महज एक घंटे की सफाई में साफ हो जाएगी ? दस साल पूर्व प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत की परिकल्पना आखिर कब साकार होगा ? यह बड़ा सवाल है. कब तक लोग हाथों में झाड़ू उठाकर फोटो खिंचवाते रहेंगे. लाखों- करोड़ों रुपए स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर कबतक लुटाया जाए. ये पैसा किसका है ?
इसी कड़ी में आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 29 में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया. इसमें दिवंगत पार्षद के पुत्र और प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ने बढ़चढ़ कर सहभागिता निभाई. उन्होंने कहा कि वे अपनी स्वर्गीय मां राजमणि देवी के सपना को साकार करने आये हैं. उन्होंने कहा कि उनकी मां ने अपने वार्ड के लिए जो सपना संजोया था वे उसे साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. मौके पर कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे और नरेंद्र मोदी फैन्स क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा ने भी दिवंगत पार्षद के कार्यों की तारीफ की और वार्ड की स्वच्छता में उनके योगदान की चर्चा की. मौके पर कांग्रेस नेता दिवाकर झा, राम नारयण सिंह, मनोज चौरसिया, सुरेश, मानवेन्द्र, मनोज कुमार, चंदन झा, विनोद सिंह, अनिल पांडेय आदि ने सफाई अभियान में सहयोग किया.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
