
आदित्यपुर: महिलाओं की संस्था तेजस्विनी महिला संगठन की ओर से शनिवार को आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 में सावन उत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें संगठन से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने शिरकत की और जमकर सावन के गीतों का लुफ्त उठाया. हरे परिधानों में पहुंची महिलाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य संगीत पेश कर सावन उत्सव में चार चांद लगा दिया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 की पार्षद रही नीतू शर्मा ने शिरकत की और महिलाओं की हौसला अफजाई की. उन्होंने सभी महिलाओं को सावन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी सुहागिन महिलाओं को साल भर सावन का इंतजार रहता है. तेजस्विनी महिला संगठन हर साल सावन उत्सव का आयोजन करती है ताकि महिलाएं इस मौसम को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर सके. इस दौरान महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई थी. कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
