• Sun. Mar 22nd, 2026

Adityapur : आर.डी.रबर रिक्लेम लिमिटेड के मजदूरों ने अरविंद सिंह और उप महापौर अंकुर सिंह को दी बधाई

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 22, 2026
आदित्यपुर/ गम्हरिया स्थित घोड़ा बाबा मंदिर के समीप आर.डी. रबर रिक्लेम लिमिटेड कंपनी के कामगारों का एक प्रतिनिधिमंडल ईचागढ़ के पूर्व विधायक सह कोल्हान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अरविंद सिंह (मलखान सिंह) के आवास पहुंचा।
इस दौरान मजदूरों ने उन्हें तथा आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित उप महापौर अंकुर सिंह को पुष्पगुच्छ, माला और अंगवस्त्र भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर यूनियन और मजदूरों के बीच विभिन्न श्रमिक समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श भी हुआ।
मजदूरों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन नहीं हुआ है। इसके अलावा कंपनी में मजदूरों के साथ शोषण, उत्पीड़न और दुर्व्यवहार की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर ग्रेच्युटी भुगतान नहीं होने जैसी समस्याएं भी प्रमुख रूप से उठाई गईं।
यूनियन ने इन मुद्दों के समाधान के लिए आगे पहल करने की बात कही।मौके पर यूनियन के महासचिव अजय शर्मा, कार्यकारी सदस्य बसंत कुमार, गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, सेवानिवृत्त कर्मचारी उदय कांत झा (हिटलर झा), नागेंद्र सिंह सहित कंपनी के वर्तमान मजदूर मधुआ सोरेन, एन.के. सिंह, प्रभाकर सिंह, रवि मुर्मू, शंभू समेत अन्य मजदूर उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *