• Thu. Feb 26th, 2026

आदित्यपुर: बिको मोड़ से उषा मार्टिन मोड़ तक स्ट्रीट लाइट बनाने का काम युद्ध स्तर पर जारी, पुरेंद्र ने किया दौरा…

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 5, 2023

आदित्यपुर: टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग के गम्हरिया स्थित विको मोड़ से लेकर लाल बिल्डिंग चौक तक मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड में लगे सभी स्ट्रीट लाइट फिलहाल खराब है और लाल बिल्डिंग चौक से लेकर उषा मार्टिन मोड़ तक आधे से भी कम स्ट्रीट लाइट जल रहे हैं.

 

पिछले 10 दिन पहले रात टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग के गम्हरिया क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड में लगे लगभग 250 स्ट्रीट लाइट में से 222 स्ट्रीट लाइट बंद पड़ा हुआ था.

 

इस संबंध में गम्हरिया क्षेत्र के समाजसेवी एस एन मिश्रा ने आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह को जानकारी देते हुए स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने हेतु पहल करने का अनुरोध किया था. गम्हरिया क्षेत्र के लोगों ने पुरेंद्र नारायण सिंह को बतलाया था कि स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण आए दिन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं.

पुरेंद्र नारायण सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेआरडीसीएल के अधिकारी सत्या प्रमोद से गम्हरिया स्थित टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग के स्ट्रीट लाइट को शीघ्र चालू करने का अनुरोध किया था. जेआरडीसीएल के सत्या प्रमोद ने बताया कि गम्हरिया क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट हेतु तीन ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जिसमें घोड़ाबाबा चौक एवं दुर्गा पूजा मैदान के निकट का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण स्ट्रीट लाइट नहीं जल पा रहा है सत्या प्रमोद ने बतलाया था कि विद्युत कनीय अभियंता से शीघ्र ट्रांसफार्मर मरम्मत किए जाने का अनुरोध किया गया है एक-दो दिनों में ट्रांसफार्मर ठीक हो जाएगा और लगभग सभी स्ट्रीट लाइट जलाने की कोशिश की जाएगी.

 

लेकिन 1 सप्ताह बीतने के बाद भी सिर्फ लाल बिल्डिंग चौक से लेकर उषा मार्टिन मोड़ तक* आधे से भी कम स्ट्रीट लाइट ही अभी तक जल पाया है और विद्युत बोर्ड द्वारा घोड़ा बाबा स्थित चौक का ट्रांसफार्मर कल रविवार को ही बदले जाने के कारण आज से विको मोड़ से लेकर लाल बिल्डिंग चौक तक के स्ट्रीट लाइट को पावर मिल पा रहा है जिस कारण स्ट्रीट लाइट एवं केबुल की मरम्मती आज से प्रारंभ हो सकी है.

 

मरम्मती कार्य में लगे इलेक्ट्रीशियन ने बताया की आज पैनल बोर्ड में काम चल रहा है, कल विको मोड़ से लेकर उषा मार्टिन चौक तक ज्यादातर स्ट्रीट लाइट जल उठेंगे.

 

ज्ञातव्य है कि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेआरडीसीएल को 48 घंटे के अंदर में टाटा कांड्रा मार्ग में लगे सभी स्ट्रीट लाइट को चालू किए जाने की मांग करते हुए कहा था कि मांगे पूरी नहीं होने पर 5 जून को जेआरडीसीएल के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा. मगर कल स्ट्रीट लाइट चालू हो जाने के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया गया है. आज निरीक्षण के दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, समाजसेवी प्रमोद गुप्ता उपस्थित थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *