• Thu. Mar 5th, 2026

आदित्यपुर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से उत्सव मनाने की की गई अपील, जुलुस निकालने के लिए एसडीओ एवं थाना की लेनी होगी अनुमति

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 21, 2024

आदित्यपुर: अयोध्या में कल हो रहे राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देशभर में उत्सव का माहौल है. देश भर के मंदिरों में सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. रविवार को उपायुक्त के निर्देश पर आदित्यपुर थाना परिसर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी राजन कुमार ने की.

उन्होंने क्षेत्र के सभी मंदिर कमेटियों से श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से उत्सव मनाने की अपील की. साथ ही शांति समिति के सदस्यों से आदित्यपुर में होने वाले उत्सव की जानकारी लेते हुए शांति पूर्वक उत्सव मनाने में सहयोग की अपील की. साथ ही बगैर अनुमति के जुलूस निकालने पर कार्रवाई की बात कही. थाना प्रभारी ने साफ निर्देश जारी करते हुए कहा कि अशांति फैलाने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही जुलुस में रश ड्राइविंग एवं नशीली पदार्थ का सेवन करने पर रोक लगाई गई है.इसमें आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, कांग्रेसी नेता जगदीश नारायण चौबे, समाज विज्ञानी रविंद्र नाथ चौबे, पूर्व पार्षद अजय सिंह, भाजपा नेता सुनील श्रीवास्तव, समाजसेवी बाबू तांती, रोशन कुमार,रमेश बलमुचू, मंजूर आलम, मोहर्रम अली आदि मौजूद रहे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *