• Sun. Feb 15th, 2026

प्यार के चक्कर में एक आदिवासी युवती को नहीं मिला इंसाफ, न्याय के लिए लगाई गुहार, एएसआई राजीव कुमार पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 2, 2023

आदित्यपुर: प्यार के चक्कर में एक आदिवासी युवती अपना सबकुछ लुटा बैठी और अब उसका प्रेमी उसे यह नसीहत दे रहा है कि तुम आदिवासी हो जाकर हड़िया- दारू बेचो. आदिवासी युवतियां मजे लेने के लिए होती हैं घर बसाने के लिए नहीं.

मिली जानकारी के अनुसार युवती ने बीते 4 सितंबर को जब इसकी शिकायत आदित्यपुर थाने में दर्ज कराई तो पुलिस के डर से युवक नितेश चंदा ने दुर्गा मंदिर माझी टोला में 7 सितंबर को शादी कर ली. उसके बाद युवती से कोर्ट मैरिज का वादा किया . कुछ दिनों बाद युवती से बातचीत करना बंद कर दिया. इसकी शिकायत युवती ने 21 सितंबर को जमशेदपुर महिला थाने में दर्ज कराई. जहां महिला थाने की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया.

बता दें कि युवक जमशेदपुर के बारीडीह का रहने वाला है, जबकि युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. दोनों आदित्यपुर आईटी साइंस में साथ काम करते थे, और दोनों के बीच यही से नजदीकी बढ़ी थी. गिरफ्त में आते ही नितेश ने फिर से युवती को भरोसे में लेकर कोर्ट मैरिज करने की बात कही और लिखित आश्वासन दिया जिसके बाद उसकी रिहाई संभव हो सकी थी.जिसपर पुलिस ने लिखित शिकायत वापस लेने की बात कही थीं.

इधर तीन डेट पर कोर्ट में शादी करने नहीं पहुंचने पर युवती दोबारा 23 सितंबर को आदित्यपुर थाना पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई, जिसपर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने युवक को तत्काल कस्टडी में ले लिया, मगर फिर यहां उसने इमोशनल ब्लैकमेल किया और युवती को भरोसे में लेकर अगली डेट में कोर्ट मैरिज करने का भरोसा देकर छूट गया.

अब जब युवती डेट पर उसे कोर्ट बुला रही है तो ना तो वह कोर्ट आ रहा है ना ही उससे बात कर रहा है. उसने बताया कि युवक उससे यह कहता है कि आदिवासी हो जाकर हड़िया- दारु बेचो आदिवासी युवती घर बसाने के लिए नहीं बल्कि मजे लेने के लिए होती है. युवती फिर से पुलिस के शरण में पहुंची मगर अब पुलिस यह कह रही है कि केवल यौन शोषण का मामला दर्ज कराओगी तो हम कर सकते हैं, यदि जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाओगी तो इसके लिए तुम्हें एसपी से मिलना होगा.

युवती पिछले दो दिनों से थाने का चक्कर लगा रही है, घंटों देर तक थाने में बैठ रही हैं. मगर उसकी शिकायत पर स्थानीय पुलिस दुविधा में है और वरीय अधिकारियों के आदेश की प्रतीक्षा में है. इस बीच युवती ने जांच के आईओ राजीव कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता ने बताया कि एएसआई राजीव कुमार रात में जांच के नाम पर फोन करते हैं और घंटों देर तक बात करते रहते हैं. वहीं उनके द्वारा वीडियो कॉलिंग पर भी बातें करने को कहा जाता हैं. जिसपर युवती कई बार मना भी की.साथ ही पीड़िता ने आरोप लगाया कि एएस आई राजीव कुमार द्वारा केस उठाने की बात भी कही जा रही हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *