• Fri. Mar 27th, 2026

आदित्यपुर के संकट मोचन हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनी रामनवमी, सेवा शिविर में बंटा शरबत-खिचड़ी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 27, 2026
आदित्यपुर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूनियन कांटा मोड़ के श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में इस वर्ष भी रामनवमी का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में स्थापित श्री बजरंगबली की प्रतिमा का विधिवत पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। महोत्सव के दौरान विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गर्मी को देखते हुए औद्योगिक क्षेत्र से गुजरने वाले हजारों राहगीरों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं के बीच ठंडा शरबत एवं खिचड़ी भोग का वितरण किया गया।
बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक वातावरण का आनंद उठाया। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड संख्या 23 के पार्षद अवधेश सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
उन्होंने बताया कि इस स्थल पर प्रतिवर्ष रामनवमी के अवसर पर भव्य आयोजन की परंपरा रही है, जिसमें स्थानीय निवासियों का भरपूर सहयोग मिलता है। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में राज किशोरी सिंह, सुनील सिंह, विनोद सिंह, रामसागर महतो, कैलाश, नंदू सिंह, संतोष सिंह, रंजीत महतो, धर्मेंद्र महतो, मुन्ना प्रसाद, नवीन सिंह, निरंजन श्रीवास्तव, अमितेश सिंह एवं संजीत महतो सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *