• Wed. Mar 25th, 2026

Adityapur : सहारा गार्डन सिटी में भी पाइपलाइन से जलापूर्ति व्यवस्था की मांग, गांगुली

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 25, 2026
आदित्यपुर। सीतारामपुर डैम के समीप बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से आदित्यपुर क्षेत्र में पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था जल्द शुरू किए जाने की तैयारी है।
इस योजना का लाभ सहारा गार्डन सिटी, आदित्यपुर के निवासियों को भी मिले, इसके लिए बुधवार को एक शिष्टमंडल ने नगर अपर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम, महापौर, उपमहापौर तथा जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल का नेतृत्व सोसाइटी के पूर्व निर्वाचित अध्यक्ष शशांक गांगुली कर रहे थे। उनके साथ अनूप कुमार, राजीव रंजन, प्रशांत कांत, बी. दास और प्रमोद कुमार भी मौजूद थे।
प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से आग्रह किया कि सरकार की नल-जल योजना के तहत सहारा गार्डन सिटी में भी जल्द पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में बताया गया कि गर्मी के दिनों में सहारा गार्डन सिटी के निवासियों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है और उन्हें महंगा पानी खरीदना पड़ता है। सोसाइटी में करीब 2000 से अधिक परिवार रहते हैं, जो नियमित रूप से होल्डिंग टैक्स भी जमा करते हैं, इसलिए उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलना चाहिए। पदाधिकारियों ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि इस मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक पहल की जाएगी।
गौरतलब है कि सहारा की सामाजिक टीम के प्रयास से सोसाइटी में जुस्को कनेक्शन, आधार कार्ड, राशन कार्ड, होल्डिंग नंबर और वोटर कार्ड जैसी सुविधाएं लोगों तक पहुंचाई गई हैं। वर्तमान में सोसाइटी में कैंप लगाकर SIR मैपिंग भी कराई जा रही है। इसके अलावा समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया जाता रहा है। लोगों के सहयोग से आगामी चुनाव में मतदान केंद्र भी सहारा क्लब हाउस में ही बनाए जाने की तैयारी है। गांगुली ने कहा कि आगे भी सोसाइटी के निवासियों के हित में इसी तरह प्रयास जारी रहेंगे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *