• Tue. Mar 3rd, 2026

आदित्यपुर : आरएसबी ग्रुप को ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों के लिए प्रतिष्ठित प्रमाणन के रूप में मान्यता मिली

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 19, 2025

आदित्यपुर। सरायकेला खरसावां जिले स्थित भारत के अग्रणी ऑटोमोटिव घटक निर्माता आरएसबी ग्रुप को ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों के लिए प्रतिष्ठित प्रमाणन के रूप में मान्यता दी गई। यह प्रमाणन संगठन की समावेशी, सहयोगात्मक और नवाचार-सक्षम कार्यसंस्कृति का प्रमाण है। आरएसबी ग्रुप की कार्यकारी निदेशक (एचआर) निर्मला बेहरा ने बताया 6000+ कर्मचारी हमारे संगठन की रीढ़ हैं। यह सम्मान हमारे साझा प्रयासों का प्रतिबिंब है जहाँ विश्वास, गर्व और सौहार्द को प्राथमिकता दी जाती है।उन्होंने कहा आरएसबी ने ट्रस्ट इंडेक्स मॉडल में भारत की शीर्ष 100 कंपनियों के समकक्ष प्रदर्शन किया।जहाँ कर्मचारी प्रबंधन पर भरोसा करते हैं व अपने कार्य पर गर्व करते हैं और साथियों के साथ जुड़ाव महसूस करते हैं।1973 में स्थापित आरएसबी ग्रुप की भारत, अमेरिका और मैक्सिको में वैश्विक उपस्थिति है। यह प्रोपेलर शाफ्ट, गियरबॉक्स, कास्टिंग और ईवी घटकों सहित अत्याधुनिक उत्पाद बनाता है। इसे 2013 में डेमिंग पुरस्कार और 2019 में जेआईपीएम का टीपीएम उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।ग्रेट प्लेस टू वर्क एक वैश्विक संस्था है जो उच्च-विश्वास कार्यसंस्कृति को मान्यता देती है। साथ ही उत्कृष्ट कार्यस्थल संस्कृति को बढ़ावा देती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *