• Mon. Feb 16th, 2026

आदित्यपुर : अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल चालक की हुई मौत

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 30, 2024
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर सुधा मोड़ के समीप सोमवार तड़के ड्यूटी जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक का नाम रामाकांत झा (46) वर्ष बताया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक रेक्स हाइड्रोलिक प्राइवेट लिमिटेड में काम करता था. अपनी मोटरसाइकिल से ड्यूटी जा रहा था. इसी दौरान सुबह लगभग 7:30 के आसपास सुधा डेयरी मोड़ के समीप अनियंत्रित टैंकर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वही दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *