• Wed. Mar 4th, 2026

आदित्यपुर : रेलवे ने 56 चिन्हित मकानों को किया ध्वस्त, हर तरफ माताओं- बहनों और पुरुषों के चेहरे पर दिखी मायूसी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 18, 2024
आदित्यपुर: रेलवे की ओर से शुक्रवार को आदित्यपुर गुमटी बस्ती में रेलवे के जमीन पर बने अवैध अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू हुआ। इस दौरान 56 चिन्हित मकानों को तोड़ने का काम किया गया। जिसमें लाखों रुपए के मकानों को चंद मिनट में ही ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान भूखे प्यासे बेघर हो गए लोग अपने छोटे-छोटे सामानों को इकट्ठा करने में लग रहे। हर तरफ पुरुष- महिलाओं और बहनों की आंखें नमन दिखी। छोटे-छोटे बच्चे भरी बरसात में प्लास्टिक के तिरपाल के नीचे खड़े दिखे।
इस संदर्भ में रेलवे के अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि करीब 4000 स्क्वायर मीटर भूखंड को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां रेलवे का शेड निर्माण होना है। हालांकि इस दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। वहीं रेलवे की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सारे अतिक्रमणकारियों को पूर्व में ही सूचित कर दिया गया था। इस वजह से लोग स्वतः ही अपने अतिक्रमण को हटाने में जुटे रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *