• Fri. Mar 27th, 2026

Adityapur : रामनवमी पर श्री शिव संकट मोचन हनुमान मंदिर में अतिथियों को किया सम्मानित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 27, 2026
आदित्यपुर। रिवर व्यू कॉलोनी स्थित नवनिर्मित श्री श्री शिव संकट मोचन हनुमान मंदिर में प्रथम रामनवमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं महावीर ध्वज स्थापना का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी एवं मंदिर कमिटी के अध्यक्ष नगीना सिंह द्वारा अतिथि स्वरूप उपस्थित शहर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित योगेंद्र नाथ पाण्डेय, विहंगम योग की उपदेष्टा आशा पाण्डेय तथा सविता मिश्रा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नगीना सिंह एवं नीरज मिश्रा ने संयुक्त रूप से सभी शहरवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पिंकी देवी, कुसुम मिश्रा, हेमंत कुमार, नवीन कुमार, आर्विक मिश्रा एवं पंडित धर्मेंद्र पाण्डेय सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *