• Sat. Mar 21st, 2026

Adityapur : केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा कमिटी की बैठक में महोत्सव की तैयारियों पर हुई चर्चा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 21, 2026
आदित्यपुर। केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा कमिटी की आज शाम एम आदित्यपुर में संपन्न हुई बैठक में रामनवमी महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई.
बैठक में कमिटी के संरक्षक सह पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति द्वारा फुटबॉल मैदान में आहूत किए जाने वाले कार्यक्रम में जिला प्रशासन के सहयोग से व्यवस्थाएं की जाएगी. फुटबॉल मैदान पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर, अखाड़ों के द्वारा अतिथियों का सम्मान, खेल_करतब प्रदर्शन प्रतियोगिता को लेकर पुरस्कार वितरण भी होगा. उन्होंने कहा कि इस बार और भी भव्य तरीके से फुटबॉल मैदान में कार्यक्रम आहूत करने की तैयारी की जा रही है.
डीजे को प्रतिबंधित करने का निर्णय स्वागतयोग्य: अरविन्द सिंह
वहीं.पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह ने झारखंड सरकार द्वारा रामनवमी विसर्जन जुलूस में में डीजे को प्रतिबंधित करने के निर्णय की सराहना की तथा इसे स्वागत योग्य बताया. उन्होंने कहा कि तेज आवाज में डीजे बजाने से लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. उन्होंने सभी अखाड़ा कमिटियों से राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करने की अपील भी की. इस अवसर पर कमिटी के अध्यक्ष देवांग चन्द्र मुखी, उपाध्यक्ष भगवान सिंह, महासचिव श्रीराम ठाकुर, बीरेंद्र सिंह, ज्ञानेन्द्र कुमार मुन्ना आदि उपस्थित थे.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *