
आदित्यपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की महत्वाकांक्षी परियोजना गंजिया बराज से किसानों के खेतों तक भूमिगत पाइपलाइन के जरिए सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने की परियोजना ने शुक्रवार को मूल रूप ले लिया है। खुद पूर्व मुख्यमंत्री ने इसका विधिवत उद्घाटन किया और क्षेत्र के किसानों को इस बहुप्रतीक्षित परियोजना की सौगात दी है। बता दे कि जल संसाधन विभाग की ओर से 144.80 करोड़ की लागत से गंजिया बराज के बाएं कैनाल से 3700 हेक्टेयर भूमि को पानी पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। इससे गम्हरिया प्रखंड के 43 गांव के किसान किसानों को सीधा लाभ मिलेगा. इसके अलावे गंजिया बारात से सीतारामपुर जलाशय में 101 एमएलडी पानी पहुंचाने का काम भी शुरू हो चुका है, जिससे आदित्यपुर शहरी क्षेत्र के लोगों को पानी मिल सकेगा। अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के किसानों को परियोजना की शुभकामनाएं दी और कहा कि जल्द ही दाएं कैनाल से भी पाइपलाइन के जरिए खेतों तक पानी पहुंचाने का काम शुरू हो जाएगा। जिससे यहां के किसान सालों भर खेती कर अपनी आजीविका चला सकते हैं। बता दे कि विभाग की ओर से आसपास के किसानों को गुणवत्तायुक्त खेती का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। साथ ही यहां मिट्टी जांच प्रयोगशाला का निर्माण भी कराए जाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा गजिया में चार मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना प्रस्तावित है ताकि बिजली के खर्च में काफी हद तक कटौती की जा सके। इस मौके पर स्वर्णरेखा परियोजना के प्रशासक सह जमशेदपुर उपायुक्त अनन्य मित्तल, सरायकेला खरसावां जिले के उप विकास आयुक्त सहित तमाम विभागीय पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
