• Tue. Feb 17th, 2026

Adityapur police big success : आदित्यपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किया कार से 22 लाख 30 हजार 820 रुपयें बरामद किये, जाँच में जुटी पुलिस

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 6, 2024

आदित्यपुरः बीती रात आदित्यपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच के दरमियान में लाखों रुपयें बरामद किये हैं. लोकसभा चुनाव में धन के अवैध प्रवाह को रोकने को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गठित एसटीएफ टीम लगातार वाहन जाँच एवं क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं. शुक्रवार रात्रि समय सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने टोल ब्रिज के समीप से एक किया कार से 22 लाख 30 हजार 820 रुपयों जप्त किये हैं. लाखों रुपयों पैसे के मालिक का नाम राकेश अग्रवाल हैं. जो की रामदास भट्टा का रहने वाला हैं. वही उनका एक रामा कंस्ट्रक्शन कंपनी हैं.

एसपी मनीष टोप्पो को मिले गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने सूचना मिलते ही टोल ब्रिज के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान एक काले रंग के किया कार को रोक कर तलाशी ली गई. तलाशी के क्रम में उक्त धनराशि बरामद की गई. जिसे विधिवत जप्त करते हुए विभाग को सूचित कर दिया गया है. थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने जानकारी दी कि वरीय पदाधिकारियों से प्राप्त निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल जिनके पास से पैसे बरामद किए गए हैं उन्हें पैसों से संबंधित ब्यौरा जमा करने कहा गया है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *