

सरायकेला जिले के आदित्यपुर एस टाइप सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब का पंडाल का उद्घाटन पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने किया। मौके पर फायर ब्रिगेड के पूर्व डीआईजी दीपक कुमार सिन्हा, एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, भाजपा अजजा मोर्चा के कोषाध्यक्ष गणेश महाली, आदि मौजूद रहे। अपने संबोधन में पूर्व विधायक ने कहा कि आदि शक्ति देवी दुर्गा की आराधना सर्व कल्याण करने हमारे बीच आती हैं। देवी की पूजा अर्चना से हमारा तन मन शुद्ध होता है। उन्होंने पूजा मेले को भक्ति भाव के साथ रोजगार का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे त्योहार के आयोजन से लाखों की संख्या में लोग रोजगार पाते हैं।
संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह ने किया।जानकारी देते हुए कमेटी के मुख्य संरक्षक मनोज सिंघ ने बताया की सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब का यह 51वां वर्ष है। क्लब इस बार नेपाल का बौद्ध मंदिर की आकृति बनाया गया है जो श्रद्धालुओं को लुभा रहा है। पंडाल का निर्माण बंगाल के कारीगरों ने किया है। वही लाइटिंग चंदन नगर से मंगाई गई है। पंडाल निर्माण में कुल लागत लगभग 30 लाख की आई है। गत वर्ष गोल्डेन जुबिली वर्ष पर गिटार आकार का पंडाल चर्चा का विषय बना था। साथ ही श्रद्धालुओं से आग्रह है की वो पंडाल में शांति बनाकर कतारबाध होकर ही देखें एवम पंडाल के आसपास किसी प्रकार की गंदगी ना फैलाएं। आयोजन में संरक्षक मनोज सिंह, अध्यक्ष बबलू सिंह, सचिव नीरू सिंह, टूटू सिंह और विक्की सिंह, उपाध्यक्ष राणा सिंह, और भोला सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव पांडेय जबकि सेंट्रल कमेटी में प्रवीण सिंह, आदि सक्रिय रूप से हैं। क्लब के द्वारा महाष्टमी को महाभोग का वितरण वृहत पैमाने पर किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com