• Sun. Feb 15th, 2026

आदित्यपुर : V2 के मैनेजर ने स्टॉफ के साथ की बदसूलुकी, स्टॉफ ने श्रम अधीक्षक के पास लगाई न्याय के लिए लगाई गुहार, नौकरी से रिजाइन मरवाने का बनाया दबाव

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 30, 2024

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत v2 मॉल के मैनेजर गणेश की गुंडागर्दी का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार श्रवण कुमार नामक एक व्यक्ति V2 मार्केट में इलेक्ट्रीशियन के पोस्ट में कार्य करते थे.जहां मॉल के मैनेजर गणेश कुमार द्वारा श्रवण के साथ बदतमीजी एवं बदसूलुकी की गई. जिसका श्रवण कुमार ने विरोध किया तो v2 मॉल के मैनेजर गणेश कुमार द्वारा किसी कारणवश काम से निकलवाने का प्लान बनाया.जहां मॉल के मैनेजर गणेश एवं एसम सुरेश द्वारा श्रवण को एक रूम में बंद करके रिजाइन मरवाने का दबाव बनाया गया. जिसके बाद से श्रवण कुमार काफी भयभीत हो चुका है. जहां उन्होंने एक फोन लगाकर एक व्यक्ति से संपर्क किया और अपनी आपबीती सुनाई. तत्पश्चात माल के मैनेजर ने श्रवण कुमार को वहां से छोड़ा. साथ ही यह आश्वासन दिया कि दोबारा इस जगह में दिखना मत नहीं तो तुम्हारे साथ बहुत ही गलत बदसलूकी की जाएगी. श्रवण कुमार ने आरोप लगाया कि सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है. जिसका लिखित शिकायत सरायकेला स्थित श्रम अधीक्षक के कार्यालय में की गई हैं जहां उन्होंने अपने साथ बीते घटनाओं के बारे में जानकारी दी एवं त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया हैं.

श्रवण कुमार ने बताया कि बीते तीन से चार महीना से V2 मार्केट में कार्य कर रहा हूं जहां मुझ से 10 से 16 घंटे की कार्य कराई जाती है जो मन लगाकर कार्यकर्ता हूं और मैं कभी भी इसका विरोध नहीं करता हूं. V2 मार्केट के गणेश और सुरेश द्वारा अक्सर कुछ गलत कार्य किए जाते हैं जिसका उनको इसकी भनक लग चुकी हैं. जिसके लिए वह लगातार मुझ पर रिजाइन मरवाने का दबाव बना रहे हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *