• Mon. Mar 2nd, 2026

आदित्यपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चोरी के तीन मोटरसाइकिल को किया रिकवर, पाठ पुर्जे को खोलकर बेचते थे अलग-अलग दुकानों में, 5 घंटे से भी कम समय में किया गया कार्य

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 16, 2023

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस को शुक्रवार के दिन बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. मोटरसाईकिल चोरी की शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी राजन कुमार हरतक में आए और पांच घंटे के भीतर सरायकेला थाना अंतर्गत नारायणपुर से तीन चोरी के मोटरसाइकिल के पाठ – पुर्जों के साथ बरामद कर लिया है. साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में भी लेने की सूचना है. समाचार लिखे जाने तक छापेमारी जारी है. जप्त किये गए मोटरसाइकिल के पाठ – पुर्जों का मिलान किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बाइक चोरी कर नारायणपुर गांव में उसे कटिंग कर कलपुर्जों को बेचने का धंधा किया जाता है. जिसमें एक ही परिवार के तीन-चार सदस्य शामिल रहते हैं  फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *