
आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना पुलिस ने गौ तस्कर के शिकंजे से 8 पशुओं को मुक्त कराया . शुक्रवार को अहले सुबह 5:00 बजे गौ तस्कर आठ मवेशियों को उड़ीसा के रास्ते से राजनगर, गम्हरिया,आरआईटी, आदित्यपुर होते हुए गौ तस्कर धड़ल्ले से गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर रहे थें . इसकी सूचना गौ रक्षक को लगातार मिल रही थी. जिसकी सूचना संबंधित थानों की पुलिस को देकर कार्रवाई करने की मांग की गई थी. जिसकी सूचना आदित्यपुर थाना पुलिस को मिलते ही बड़ी कार्रवाई की गई है. इस पूरे प्रकरण में आदित्यपुर पुलिस की भूमिका बेहद अहम रही. अपनी जान पर खेल कर मवेशियों को मुक्त कराया. पुलिस का शिकंजा कसते ही चालक अपनी वाहन छोड़कर भाग निकले. जिसके बाद वाहन को जप्त कर तलाशी लगी तो उसके अंदर 8- 8 मवेशियों को बुरी तरह बांधकर रखा गया था. जो दर्द के मारे कररहा रही थी. पुलिस वाहन को जप्त कर थाने लेकर आई और आठो मवेशियों को मुक्त कराया.
गौ रक्षक के सदस्य ने जानकारी दी कि अगर पुलिस सावधानी नहीं बरतती तो गौ तस्कर पुलिस पर भी हमला करने से नहीं घबराते. उन्होंने बताया कि जो पिकअप वैन भाग गया उसमें भी मवेशी और गौ मांस लदे थे. बता दे कि सरायकेला क्षेत्र में गौ तस्करी का मामला बढ़ता ही जा रहा है. दो दिन पूर्व गजिया के समीप तस्करी कर ले जा रहे मवेशियों को ग्रामीणों ने मुक्त कराया था और पिकअप वैन को आग के हवाले कर दिया था, बावजूद इसके गौ तस्कर इससे बाज नहीं आ रहे हैं.
गौ तस्कर के वाहन पकड़ने के लिए पुलिस की टीम तात्पर्य रही.
आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार लगातार मॉनिटरिंग करते रहे. वही दो गाड़ी दल बल के साथ मौजूद रही. गौ रक्षक सदस्य में मंटू दुबे निशांत कुमार आकाश शर्मा गौरव झा और प्रशांत कुमार की भूमिका सराहनीय रही.
There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
