• Thu. Feb 26th, 2026

आदित्यपुर: टायर फटने से अनियंत्रित होकर पिकअप वैन पलटा, आधा दर्जन यात्री घायल, एक की हालत गंभीर….

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 5, 2023

आदित्यपुर: सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर सुधा डेयरी के समीप सोमवार की देर शाम एक अनियंत्रित मैजिक यात्री वाहन पलटने से उसमें सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए.

 

वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेस्क्यू कर इलाज हेतु एमजीएम अस्पताल भिजवाया. इसमे बताया एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घायल यात्री…

बता दे घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सरायकेला की ओर से आ रहा एक पिकअप वैन का सुधा डेयरी के पास पिछले चक्के का टायर फट गया जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया. उक्त वाहन पर छह यात्री सवार थे जो घायल हो गए. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को जब्त कर लिया है.

   

             संवाददाता- बलराम पांडा


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *