
आदित्यपुर में पत्रकार अंकित शुभम और उनके परिवार पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश फैल गया है। मुख्य आरोपी और उनके परिजन पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं। घटना के बाद भी आरोपी को खुलेआम घूमते हुए देखा गया, जिसके कारण पुलिस पर कारबाई नहीं करने का आरोप लग रहा है.

इस पुरे मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर लोग पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं. कुछ पुलिस कर्मी पर शिकायत कर्ता और पत्रकारों ने सही से सहयोग नहीं करने और उलटे दूरव्यवहार का आरोप लगाया है जबकि इस सन्दर्भ में पुलिस का कहना है कि आरोपी दूसरे राज्य भाग गया है जिसका पुलिस जांच कर रही है, आरोपी को पकड़े जाने पर पुरे मामले की जाँच कर उचित कानूनी कारबाई करेगी.इधर पत्रकारो ने इस पुरे मामले को लेकर आरक्षी आधीक्षक के पास जाने की बात कहीं है.

इस सम्बन्ध में पत्रकारों का कहना है कि पुलिस आरोपी को पकड़ने के बजाय मामले को टाल-मटोल कर रही है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरोपी घटनास्थल पर ही थे, फिर भागने का मौका क्यों दिया गया? स्थानीय लोग भी पुलिस की सुस्ती से नाराज हैं।
पत्रकारों की प्रमुख मांगें:
आरोपी और परिजनों की तत्काल गिरफ्तारी हो
पत्रकारों से सही व्यवहार नहीं करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई हो.
पत्रकारों पर बर्बरता की जांच हो।
पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द आरोपी नही पकड़े गए तो आंदोलन तेज होगा। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच तेज की जाएगी। और उचित कारबाई होगा.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
