• Wed. Mar 4th, 2026

आदित्यपुर : नेता जी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वर्ल्ड एनेस्थीसिया दिवस मना, एनेस्थीसिया के प्रति किया जागरूक

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 16, 2024

आदित्यपुरः आदित्यपुर स्थित 650 बेड के मल्टीस्पेशलिस्ट नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कार्यशाला में वर्ल्ड एनेस्थीसिया दिवस मनाया गया।इससे पूर्व नेताजी सुभाष ग्रुप के कुलाधिपति ने केक काटकर कार्यशाला का शुभारंभ किया। मौके पर अस्पताल के डीन सहित तमाम चिकित्सक मौजूद रहे।

इस मौके पर अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग के डॉ अशोक जादोन ने बताया कि वर्ल्ड एनेस्थीसिया दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य, लोगों को एनेस्थीसिया के प्रति जागरूक किया जाए। कैसे मरीजों को बेहोश किया जाता है, कैसे उन्हें फिर से होश में लाया जाता है। पूरी प्रक्रिया में रिस्क फैक्टर क्या होता है कितनी सावधानी बरती जाती हैं आदि, उन्होंने बताया कि शुरू में लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती थी, मगर धीरे- धीरे लोगों में जागरूकता आ रही है. इस मौके पर अस्पताल के डायरेक्टर विभा सिंह, डीन डॉक्टर एनके सिंह, एनेस्थीसिया विभाग के एचओडी डॉक्टर साहू, डॉ सुधीर मिश्रा, डॉ जॉर्डन, सहित अस्पताल के सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *