• Mon. Feb 16th, 2026

ADITYAPUR NSMCH INAUGURATION : आदित्यपुर में नेताजी सुभाष ग्रुप के नए 650 बेड के मेडिकल कॉलेज अस्पताल का हुआ शुरुआत, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के प्रेस सलाहकार एवं संस्थान के चेयरमैन सह कुलाधिपति एम एम सिंह के पिता तेज नारायण सिंह ने उद्घाटन किया

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 17, 2024

आदित्यपुर: स्कूली और व्यवसायिक शिक्षा के क्षेत्र में नाम कमाने के साथ मेडिकल के क्षेत्र में नेताजी सुभाष शिक्षण एक अलग मुकाम हासिल की हैं. नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल पटना के बिहटा में 650 बेड का अस्पताल पूर्व से ही संचालित हो रहा है.जहाँ पांच सौ छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं. वहां अब पीजी की पढ़ाई शुरू हो चुकी है. इसी कड़ी में बुधवार को नेताजी सुभाष ग्रुप के नए 650 बेड के मेडिकल कॉलेज अस्पताल की शुरुआत सरायकेला के आदित्यपुर में हुई हैं. बुधवार से यहां ओपीडी सेवा की शुरुआत हो गई है. एक महीने के भीतर फुल फ्लेज में यह अस्पताल काम करने लगेगा. इसमें 246 डॉ अपनी सेवा देंगे. इसके अलावा प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ भी अपनी सेवा देंगे. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के प्रेस सलाहकार धर्मेंद्र गोस्वामी और संस्थान के चेयरमैन सह कुलाधिपति एमएम सिंह के पिता तेजनारायण सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरमैन एमएम सिंह, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल बिहटा के निदेशक कृष्ण मुरारी सिंह, रजिस्ट्रार नगेंदर सिंह, चिल्होस ठाकुरबाड़ी के महंत वासुकी दास सहित कई गणमान्य मौजूद रहे. अस्पताल के उद्घाटन के बाद नेताजी ग्रुप के प्रबंध निदेशक एमएम सिंह ने जानकारी दी कि आज से यह अस्पताल अस्तित्व में आ गया है. एक महीने के भीतर यहां सारी सुविधाएं शुरू हो जाएगी. यह अस्पताल अमीरों का नहीं बल्कि गरीबों के लिए होगा. यहां कम खर्चे में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी इसके लिए संस्थान पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. वही नेताजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल बिहटा के निदेशक कृष्ण मुरारी सिंह ने बताया कि एक छत के नीचे स्वास्थ्य से संबंधित सारी सुविधाएं यहां उपलब्ध कराना है. इसी सोच के साथ इसका शुभारंभ किया गया है. सुपर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में बहुत जल्द यह अस्पताल क्षेत्र के गौरव के रूप में जाना जाएगा.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *