• Tue. Mar 3rd, 2026

आदित्यपुर : एनडीआरएफ की टीम ने डूबे हुए एक छात्र का शव किया बरामद

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 29, 2024

बीते रविवार को आर आई टी थाना अंतर्गत आसंगी चेक डैम में दोस्तों संग स्नान करने गए दो छात्र आदित्य और गोलू नदी में डूब गए थे. जिसे लेकर एनडीआरएफ की 17 सदस्यीय टीम सुबह 9:00 बजे से लगातार सर्च अभियान चला रहे थे. लगभग 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आसंगी चेक डैम से तकरीबन सवा किलोमीटर दूर खरकाई नदी से एनडीआरफ की टीम ने आदित्य महतो का शव बरामद कर लिया है. जिसे बाहर निकालने के बाद पुलिस का हवाले कर दिया गया है .पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं. सोमवार की शाम काफी अंधेरा हो जान के कारण एनडीआरफ की टीम ने सर्च अभियान को रोक दिया है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *