
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पानी की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। विगत दो तीन महीनों से नगर वासी पानी के समस्याओं से त्राहिमाम हो चुकी है। सोमवार को आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 18 के निवर्तमान पार्षद रंजन सिंह व वार्ड वासियों ने उपनगर आयुक्त पारुल सिंह को पेयजल की समस्याओं निदान दिलाने के लिए ज्ञापन सौपा। निवर्तमान पार्षद रंजन सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही शर्मा बस्ती के समीप रेलवे लाइन को क्रॉस करने वाली जगह पर पाइपलाइन फट गई थीं। जिससे पानी का बहाव ज्यादा निकलने के कारण हर घर तक नहीं पहुंच पा रहा था। ऐसी बात नगर निगम के कर्मचारीयों द्वारा कहा गया था। जिसमें नगर निगम द्वारा मरम्मती कर चालू कर दी गई है। मगर पानी चालू होने के साथ स्थिति में किसी तरह का सुधार नहीं आया। जिस ठेकेदार को पानी की सप्लाई का जिम्मेदारी सौपी गई है उनके द्वारा लगातार मनमानी की जा रही है। ठेकेदार से पूछने पर भी कोई जवाब नहीं मिल पाता है। जिसके लिए पेयजल की समस्या को निदान दिलवाने के लिए उपनगर आयुक्त से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया गया है। वही उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने अश्वत कराते हुए कहा कि दो से तीन दिनों के अंदर पानी की समस्याओं से निदान दिलाने की कोशिश की जाएगी। जरूरत पड़ने पर पानी की टैंकरों से जलापूर्ति की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
