
सरायकेला : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में महापौर पद के लिए रोस्टर की स्थिति स्पष्ट होने के बाद आम जनता में निराशा देखी जा रही है। बड़ी संख्या में लोग नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह को महापौर पद के लिए चुनाव लड़ते देखना चाहते थे,
लेकिन रोस्टर आरक्षण के कारण यह संभव नहीं हो सका।ऐसे में नगर निगम क्षेत्र की जनता की अपेक्षा है कि पुरेंद्र नारायण सिंह आगामी नगर निकाय चुनाव में पार्षद पद का चुनाव लड़ें और विजयी होकर उप महापौर की जिम्मेदारी संभालें।

विभिन्न वार्डों से लोग उनके समर्थन में सामने आ रहे हैं। प्रेस वार्ता में पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि नगर निगम के सभी 35 वार्डों में उनकी टीम समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 26 में संदीप साहू अथवा उनके द्वारा घोषित प्रत्याशी को समर्थन दिया जाएगा। वहीं वार्ड संख्या 29 में स्वर्गीय राजमणि देवी के परिजनों को तथा वार्ड संख्या 5 में निवर्तमान पार्षद सिद्धनाथ सिंह के परिजन को समर्थन देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार नगर निकाय चुनाव दलगत आधार पर नहीं हो रहे हैं, इसलिए किसी राजनीतिक दल के नाम पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए जाएंगे। सभी प्रत्याशी क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ेंगे।

श्री सिंह ने उप महापौर पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव की मांग दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार को इस दिशा में गंभीर निर्णय लेना चाहिए, ताकि जनभावनाओं के अनुरूप लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
