• Sun. Mar 1st, 2026

आदित्यपुर नगर निगम में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, योजनाओं की होगी जांच: मेयर संजय सरदार: फूलों के गुलदस्ते और शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 1, 2026
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा समर्थित मेयर संजय सरदार ने निगम क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।
शनिवार शाम आदित्यपुर एस-टाइप स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि पिछले ढाई वर्षों से ठप पड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा,
वहीं इस अवधि में हुई योजनाओं की लेटलतीफी और कथित भ्रष्टाचार की भी गंभीर जांच कराई जाएगी। भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिनेश कुमार और बबलू के नेतृत्व में आयोजित समारोह में मेयर संजय सरदार का फूलों के गुलदस्ते और शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर उन्होंने अपनी जीत को जनता को समर्पित करते हुए कहा कि जनता ने पिछले भाजपा कार्यकाल के दौरान बनी विकास की गति पर भरोसा जताया है। मेयर ने कहा कि वर्ष 2023 में निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जलापूर्ति और सीवरेज पाइपलाइन जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं अधर में लटक गई थीं,
जिन्हें अब शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीते ढाई वर्षों में नगर निगम के भीतर बनी और लागू की गई योजनाओं में पारदर्शिता का अभाव रहा है। सभी संबंधित फाइलों की दोबारा समीक्षा कराई जाएगी और यदि कहीं भ्रष्टाचार पाया गया तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पूरे कोल्हान प्रमंडल में केवल आदित्यपुर नगर निगम में भाजपा को मिली जीत पर मेयर ने मतदाताओं के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान, मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी, राकेश मिश्रा, ललन तिवारी, नीरू सिंह, सुशील मंडल, वीरेंद्र सिंह, अमन कुमार, विनोद सिंह, संजीव कुमार पाव, गुरजीत सिंह, कृष्ण मुरारी झा,
किशन प्रधान, विमल मुखी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *