• Tue. Feb 17th, 2026

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 19 से संजय कुमार उर्फ( बऊआ) चुनावी मैदान में, बोले– वार्ड का विकास मेरी प्राथमिकता

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 28, 2026

आदित्यपुर। नगर निगम निकाय चुनाव की तिथि घोषित होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

इसी क्रम में आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 19 से पार्षद पद के लिए संजय कुमार उर्फ बाउवा ने चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की है।

बाउवा ने कहा कि वार्ड में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, लेकिन अब तक इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य वार्ड का समग्र विकास करना है। वार्डवासियों ने उन पर  भरोसा जताया है, इसी विश्वास के साथ वे पार्षद पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि संजय कुमार (बाउवा) को क्षेत्र में एक समाजसेवी  शिक्षित एवं ईमानदार व्यक्ति के रूप में  जाना जाता है,  जिससे उनकी उम्मीदवारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *