• Wed. Mar 4th, 2026

आदित्यपुर : नदी में नहाने के क्रम में एक 15 वर्षीय बच्चे की डूबने से हुई मौत

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 27, 2025

आदित्यपुर। आरआइटी थाना अंतर्गत राधा स्वामी के समीप खरकई नदी पर बने चैक डैम पर नहाने के क्रम में तीन युवक नदी की तेज बहाव में बहा। जिसमें 15 साल के एक बच्चे की डूबने से मौत हो गयी।

घटना मंलवार की शाम 4 बजे की बतायी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो थाना क्षेत्र के रायडीह बस्ती लंका टोला का रहनेवाला सुर्यभान सिंह, रिषभ राज और सुरज मिश्रा शाम में राधा स्वामी मार्ग घूमने गया था। वहां चैक डैम पर पहुंचकर स्नान करने का प्लानिंग कर लिया। इसके बाद स्नान करने के क्रम में सूर्यभान सिंह, रिषभ डूबने लगा। जहां मृतक सूरज मिश्रा बचाने की कोशिश में तेज बहाव में बह गया ।

पानी का बहाव तेज था जिससे सूरज मिश्रा का पता नहीं चल पाया हैं, इधर घटना की सूचना क्षेत्र में फैलते ही वहां काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गये। सूचना पाकर मौके पर आरआइटी थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे और स्थानीय गोताखोरो की मदद से शव की तालाश अभियान शुरू करवाया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव बरामद नहीं हो सका है। देर शाम तक स्थानीय गोताखोरो ने शव को ढूंढ़ने का प्रयास किया लेकिन किसी का पता नहीं चल पाया। जिसके बाद मंगलवार को रेसक्यू अभियान को रोक दिया गया है। बुधवार को पुन: नदी में डूबे सुरज की तालाश के लिए गोताखोरो की मदद ली जाएगी।

एकलौता था सुरज, सेंट मैरी में नौंवी कक्षा में करता था पढ़ाई
मृतक सुरज के पिता बीएमडब्लू कंपनी में नौकरी करते है। मृतक एक भाई और एक बहन है। घटना की सूचना परिवार के लोगो को जैसे दी गयी पुरा परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है। सुरज जमशेदपुर के सैंट मैरी हिन्दी उच्च विद्यालय में नौंवी कक्षा का छात्र था। गर्मी की छूट्टी होने की वजह से दोस्तो के साथ शाम में नदी किनारे घूमने का प्लानिंग किया। उसने अपनी साईकिल को भी लंका टोला में ही छोड़ दिया था। मृतक का मामा निवर्तमान मेयर विनोद श्रीवास्तव का चालक है। इधर मौके पर भाजपा नेता ब्रम्हानंद झा व अन्य लोग पीड़ित परिवार की मदद को लेकर लगे थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *