• Tue. Apr 7th, 2026

Adityapur breaking news : आदित्यपुर आशियना में सपन दास के घर पर फायरिंग, दहशत का माहौल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 7, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। आशियाना के समीप सपन दास के घर पर मंगलवार सुबह करीब 6:55 बजे अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना के समय घर के सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे।
इसी दौरान दो बदमाशों ने खिड़की पर तीन राउंड फायरिंग की। घर में किराये पर रह रहे लोगों ने घटना की जानकारी दास को दी।सूचना मिलने पर जब दास बाहर निकले तो हमलावर फरार हो चुके थे,
जबकि मौके पर दो खोखा बरामद हुआ। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें दो युवक फायरिंग करते और भागते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक अन्य युवक स्कूटी पर सवार था। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खोखा जब्त कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी स्थानीय ही हैं। फायरिंग के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। गौरतलब है कि इससे पूर्व सालडीह बस्ती में भी फायरिंग की घटना हो चुकी है, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *