• Sun. Feb 15th, 2026

आदित्यपुर में ईलाज के अभाव में एक महिला ने तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया आरोप सही समय पर नहीं मिला एम्बुलेंस, मेडिट्रिना सुपरस्पेशलिटी अस्पताल पर लगे गंभीर आरोप, दोषी मैनेजमेंट पर कार्रवाई करने की की मांग

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 1, 2023

आदित्यपुर :सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत मेडिट्रीना सुपरस्पेशलिटी अस्पताल मरीजों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है. आए दिन इस अस्पताल पर मरीजों के ईलाज में लापरवाही का आरोप लगते रहते हैं. कई बार मरीजों की मौत के बाद परिजनों द्वारा यहां हंगामे की सूचनाएं आती रहती है. आपको बता दें कि मेडिट्रीना सुपरस्पेशलिटी अस्पताल हार्ट के लिए विख्यात है, मगर यहां डायलसिस सेंटर भी है इसी वजह से इस अस्पताल को सरकार और जिला प्रशासन की ओर से छूट दी गई है, मगर छूट की जगह में यहां मरीज पिस रहे हैं. कभी ईलाज में लापरवाही, कभी अधिक पैसे वसूली तो कभी मैनेजमेंट की बदसलूकी का आरोप इस अस्पताल में लगते रहते हैं. इस अस्पताल में ईलाज कराने पहुंचे मरीजों के परिजनों के लिए परेशानी का शबब बनता जा रहा है. रविवार को ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया हैं. जिसके बाद अस्पताल की व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गयी है. जहां 45 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा. महिला का नाम पूनम कश्यप था और पिछले नौ महीने से उनका डायलसिस चल रहा था. परिजनों ने बताया कि महिला बिल्कुल स्वस्थ्य थी और आज खाना बनाकर घर से डायलिसिस कराने पहुंची थी. डॉक्टरों ने 6 इंजेक्शन दिये थें. जिससे महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी. जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल से एंबुलेंस की सुविधा देने के लिए भी बातें भी कहीं. लेकिन मैनेजमेंट ने साफ तौर से देने से मना कर दिया जबतक महिला को दूसरे वाहन से अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई तो महिला रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इधर हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच की और हंगामा कर रहे लोगों को समझा- बुझाकर मामले को शांत कराया. वहीं परिजन मुआवजा और दोषी मैनेजमेंट पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे. परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया था.

इधर डॉक्टर ने अपना पक्ष देते हुए कहा कि यह सभी आरोप बेबुनियाद है. फिलहाल मैनेजमेंट के तरफ से कोई भी बात करने सामने नहीं आया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *