
सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला बालिका पोद्दार न्याय के लिए तीन दिनों से थाने के चक्कर लगा रही हैं । जहां पुलिस की कार्रवाई की जगह आश्वासन ही मिल रही है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया हैं कि बीते रविवार को सुनीता, रतन एवं उसके पुत्र ने बेहरमी से बालिका पोद्दार एवं उसके परिवार के साथ मारपीट कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। साथ ही जान से मारने की धमकी दे डाली है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार आदित्यपुर थाना से महज 200 मीटर दूरी में ही रहता है। जो की सब्जी बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं। पीड़ित परिवार ने जानकारी दी कि घटना होने के बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी, मगर पुलिस कार्रवाई करने की जगह पर्व के नाम पर दो दिनों का समय लिया था। पर्व बीत जाने के बाद पीड़ित परिवार मंगलवार को थाने में पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज कराई। जहां पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया कि आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। लेकिन बुधवार शाम तक पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार को डर सताने लगा है। पीड़ित महिला बालिका पोद्दार ने बताया कि हिंदी बोल सही से पाती नहीं हूँ। पुलिस से लगातार कार्रवाई के लिए विनती भी कर रही हूं मगर पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है।

इस संदर्भ में सरायकेला एसडीपीओ समीर सवैया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जिसकी जांच करवा कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
