• Mon. Feb 16th, 2026

आदित्यपुर : कुख्यात ड्रग पेडलर के छोटे बेटे को लगी गोली, घायल की स्थिति बनी नाजुक,जानिए पूरा मामला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 18, 2024

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिला के कुख्यात ड्रग पेडलर डोली प्रवीण के छोटे बेटे को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बुधवार की आधी रात आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में डोली परवीन के छोटे बेटे को हाथ में गोली लग गई है.जिससे उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पे पहुंचकर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल ले कर पहुंचे हैं.
सूत्रों के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिक लड़के के बड़े भाई अमन खान उर्फ लड्डू के साथ अक्सर विवाद हुआ करता था. जिसमें विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि गोली चालन की घटना घट गई है. पूर्व में भी अमर खान उर्फ लड्डू ब्राउन शुगर के मामले में जेल जा चुका है. गोली चलने से छोटे भाई की स्थिति नाजुक बनी हुई है. कुछ ही दिन पूर्व नाबालिक लड़के की अम्मी को भी ब्राउन शुगर के मामले में सलाखों के पीछे भेज दिया गया था. अचानक गोली चालान की घटना घटने से परिवार के सदस्य सदमे में है. फिलहाल पुलिस द्वारा अमन खान उर्फ लड्डू को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया हैं. 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *